कैंटर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
मुजफ्फर नगर, मई 13 -- रामराज। थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर के निकट मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर तेजगति से आ रही कैंटर के चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बिजनौर जनपद की तहसील नजीबाबाद के मोहल्ला महल सराय निवासी हमजा पुत्र ईरफान सोमवार की देर रात दिल्ली से अपनी बाइक पर नजीबाबाद जा रहा था। इस दौरान जब वह मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर को पार कर थोड़ा आगे पहुचा तो यहां विपरीत दिशा में सामने की ओर से तेज गति से आ रही एक कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। यह भी पढ़ें- महाराजगंज में वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम बाइक सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.