संभल, दिसम्बर 23 -- काफूरपुर। थाना ऐंचौडा कंबोह क्षेत्र में सोमवार को बाइक पर सवार होकर दवाई लेने जा रहे युवक को पीछे से कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर दूर जा गिरा। परिजनों को सूचना मिली तो आनन फानन में सैद नगली में निजी डॉक्टर पर ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कामगार निवासी अशोक कुमार का पुत्र वरुण उर्फ टाइगर 19 वर्ष सोमवार को बाइक पर सवार होकर सैद नगली पाकबड़ा मार्ग से होते हुए सैद नगली से अपनी दवाई लेने जा रहा था। जैसे ही वह ज्ञानपुर और नगलिया के बीच पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी की बाईक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहु...