गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। घामडोज टोल के पास एक भीषण सड़क हादसे में आजमगढ़ निवासी व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दंपति बाइक पर सवार होकर दवा लेने सोहना जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भोंडसी के देव नगर निवासी 58 वर्षिय मालती तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस मार्च को वह अपने पति सीताराम तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवा लेने सोहना जा रही थीं। जैसे ही वे अलीपुर कट के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक डिवाइडर से जा टकराई और दंपति सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। आरोपी चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे वहां काम कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.