अलीगढ़, जनवरी 29 -- n भरतरी के पास बुधवार सुबह चार बजे करीब हुआ हादसा n मेडिकल में उपचार के दौरान चालक ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम गभाना, संवाददाता। हाईवे भरतरी के पास बुधवार की सुबह चार बजे के करीब कैंटर गाडी ने आगे चल रही कैंटर गाडी में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चंडौस क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर नौशाद पुत्र शहीद गाजियाबाद से कैंटर गाडी में सामान लेकर अलीगढ़ जा रहा था। जैसे ही हाईवे भरतरी गांव पर सुबह चार बजे के करीब पहुंचे तभी पीछे से दूसरी कैंटर गाडी ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...