बदायूं, अप्रैल 19 -- तीन दिन पूर्व बदायूं-दिल्ली हाईवे पर कैंटर की टक्कर से टहलने निकले अधेड़ की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है। 15 अप्रैल को गांव हजरतगंज निवासी सतीश चंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह खाना खाकर देर रात गांव के पास बदायूं-दिल्ली हाईवे पर टहल रहे थे। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...