अलीगढ़, फरवरी 3 -- बरला। थाना बरला क्षेत्र के अंतर्गत टिकटा गॉव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब अपनी मोटरसाइकिल से छर्रा जा रहे राजकुमार और ओमप्रकाश को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी छर्रा ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रार्थी सोनू की तहरीर पर थाना बरला पुलिस ने कैंटर चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.