फिरोजाबाद, मार्च 31 -- फरिहा थाना क्षेत्र में खेत पर जा रहे साइकिल सवार छात्र को कैंटर ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर के आधार पर कैंटर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव चिढ़रई निवासी 16 वर्षीय आकाश पुत्र ओमपाल बसंत वैली पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार देर शाम वह साइकिल से अपने खेत पर जा रहा था। नगला गंगे के पास अवागढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने उसको रौंद दिया। एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...