नोएडा, फरवरी 16 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता । सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। स्कूटी चला रहा महिला का पति भी हादसे में घायल हो गया है। हादसा सेक्टर 44 में रविवार सुबह सवा नौ बजे के करीब हुआ। मृतक महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर निवासी शिवकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्तमान में वह इलाहाबास गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रहा है। रविवार को शिवकुमार स्कूटी से पत्नी मंजू को लेकर फरीदाबाद से नोएडा लौट रहे थे। सुबह सवा नौ बजे के करीब जब वह सेक्टर-44 के पास दादरी रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार...