फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- थाना नारखी के गांव आलमपुर में गुरुवार की अपराह्न कैंटर की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। आलमपुर निवासी 55 वर्षीय शमसुद्दीन पुत्र लाल खान मजदूरी करता था। वह गुरुवार आलू की खुदाई कर रहा था। वह अपराह्न बाजार से कोई सामान खरीदने के लिए गया था। वह दुकान के पास खड़ा होकर सामान खरीद रहा था। टूंडला की तरफ से आ रहे एक केंटर ने अनियंत्रित होकर उसमें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसका भतीजा सलमान उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.