फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कालिंदी कुंज रोड पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार अकाउंटेंट की मौत हो गई। सोमवार को पल्ला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, धीरज नगर के आर्य नगर पार्ट-दो निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र सेक्टर-28 स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। रविवार को उनका अवकाश था। रविवार दोपहर बाद वह अपने दोस्त से मिलने बाइक पर सवार होकर हरकेश नगर की ओर जा रहे थे। जब वह हरकेश नगर की ओर बढ़े तो दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार क...