बदायूं, अप्रैल 5 -- कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांज शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बिसौली कोतवाली के शुक्रवार रात अजनावर पुलिया के पास हुआ है। फैजगंज बेहटा थाना के गांव सिसरका के रहने वाले अरविंद 35 वर्ष पुत्र कृष्णपाल अपने चचेरे भाई के सतीश पुत्र महेंद्र सिंह के साथ शुक्रवार शाम के समय अलापुर थाना क्षेत्र के कटिनना बरचऊ गांव से अपनी बुआ के यहां से आ रहे थे। जैसे ही बाइक अजनावर के पास पहुंची तो कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अरिवंद व सतीश घायल हो गए। दोनों को घायलों को पुलिस ने अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.