मथुरा, जून 27 -- थाना रिफाइनरी के अंतर्गत टाउनशिप गेट के सामने शुक्रवार सुबह कैंटर की टक्कर से बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं कैंटर चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शुक्रवार सुबह सवा छह बजे ट्रैक्टर चालक ट्रॉली में बालू लेकर आगरा की ओर जा रहा था। टाउनशिप गेट के समीप पीछे से आये कैंटर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। घटना में कैंटर चालक बंटी निवासी दिगाड़, फतेहाबाद, हरियाणा के दोनों पैर केबिन में बुरी तरह से फंस गये। इसकी जानकारी लोगों से मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कटर मंगवाकर कैंटर की केबिन वाले हिस्से को कटवाकर उसमें फंसे चालक को बाहर निकलवाकर उपचार को हॉस्पिटल भिजवाया। वहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को...