कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दिव्यांग महिला गंभीर
नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दिव्यांग महिला दीपा गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके पति संत कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तिलपता निवासी दीपा पत्नी संत कुमार दिव्यांग हैं। 13 मई को सुबह करीब 10.30 बजे दीपा अपने ई-रिक्शा से किसी काम से सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय की ओर जा रहीं थी। रास्ते में तिलपता गोल चक्कर से कुछ आगे पहुंची थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बार आरोपी चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हादसे में गंभीर घायल दीपा को पुलिस ने नजदीकी देवधर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कैलाश अस्पताल रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.