काशीपुर, अप्रैल 19 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। मुरादाबाद रोड पर शनिवार की सुबह ई-रिक्शा और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार की सुबह जाकिर पुत्र जफरा निवासी सरवरखेड़ा ई-रिक्शा से ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूर्या रोशनी लिमिटेड के सामने पहुंचा। तभी कैंटर चालक ने अचानक लापरवाही पूर्वक वाहन मोड़ दिया। जिससे सामने से आ रही ई-रिक्शा कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सूर्या चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट व एसआई रवीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल पुलिस ने तत्परता दिखाते ह...