बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- अरनिया गांव निवासी जगवीर, शोभित और कविता पिकअप वाहन में गत्ता लादकर अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर रोंहिदा गांव के निकट कैंटर ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सड़क किनारे उतर गई। हादसे में पिकअप सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जगवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.