अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खैर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के पास सोमवार को कैंटर की चपेट में आकर मोपेड सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह दवा लेने खैर जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। खैर थाना क्षेत्र के गांव सिरजा निवासी प्रमोद (50) पुत्र रामस्वरूप मजदूरी करते थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। सोमवार को वह मोपेड से दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में गांव करनपुर के पास कैंटर ने मोपेड में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...