रुद्रपुर, मार्च 28 -- किच्छा, संवाददाता। रुद्रपुर रोड स्थित इंटार्क फैक्ट्री कट के पास कैंटर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रुद्रपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कृष्णपाल सिंह पुत्र महेश निवासी तुरई दलपतपुर, मीरगंज जिला बरेली यूपी के रूप में हुई है। वह रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और कृष्णा कॉलोनी में किराये पर रहता था। शनिवार को वह एक शादी समारोह में ग्राम दरऊ के पास भैंसिया गांव जा रहा था। इंटार्क फैक्ट्री कट के पास उसकी बाइक कैंटर की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थि...