बदायूं, जून 22 -- गौतमबुद्ध नगर से देवरिया सलेमपुर सोलर पैनल, इनवर्टर, बैटरी और कन्वर्टर लेकर जा रही कैंटर गाड़ी का तिरपाल और रस्सा काटकर इनवर्टर व बैटरी चोरी कर ली गई। चालक ने इसकी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। बुलंदशहर के मोहल्ला सराय काजी निवासी कैंटर चालक नूरुद्दीन पुत्र नसीर ने बताया कि वह 20 जून की रात को गौतमबुद्ध नगर स्थित यूटीएल कंपनी से अपनी कैंटर गाड़ी में सौर ऊर्जा पैनल, बैटरी, इनवर्टर और कन्वर्टर लेकर देवरिया सलेमपुर जा रहा था। उसने सहसवान के पास एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में लोड सामान चेक किया तो सब सही था। यह भी पढ़ें- कंपनी का माल चोरी, रिपोर्ट दर्ज उझानी पहुंचने पर चालक ने दोबारा गाड़ी को देखा तो तिरपाल फटा हुआ था और रस्सा भी कटा हुआ था।

हिंदी हिन...