वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। मिनटों का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। इससे उमस और गर्मी की दुश्वारियां यात्री झेल रहे हैं। गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस सर्वाधिक 13.30 घंटे लेट गुजरी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-पुरुलिया एक्सप्रेस 9 घंटे, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन बापूधाम एक्सप्रेस 7 घंटे, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 6.30 घंटे, गाजीपुर सिटी-हडपसर स्पेशल 4.10 घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 4.10 घंटे और जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 3 घंटे विलम्बित रहीं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: इंटरसिटी रही निरस्त, कई ट्रेनें देरी से आईं जंक्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...