नैनीताल, जून 11 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम के जाम से जूझ रहे पर्यटकों और पहाड़ के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कैंची बाईपास में पाडली के पास बने बेली ब्रिज का गुरुवार को सांसद अजय भट्ट और नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने उद्घाटन किया।अब पहाड़ जाने के लिए 45 मीटर लंबे बैली ब्रिज का पर्यटकों और यात्रियों को लाभ मिलेगा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बेली ब्रिज से पर्यटकों को पहाड़ जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। फिलहाल मेले को देखते हुए वैकल्पिक तौर पर मार्ग खोल दिया गया है। आपातकालीन स्थिति लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कैंची धाम की निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण कर बाबा के दर्शन कर सभी की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- कैंचीधाम के किराये पर रार, सैकड़ों चालकों संचालन से कर रहे इंकार कहा कि 15 जून मेले के लिए सभी तैयारियां की ...