बरेली, जून 16 -- 15 जून को श्री नीम करौरी बाबा महाराज ने कैंची धाम में मंदिर और आश्रम का निर्माण पूर्ण कराया था। नीम करौरी बाबा महाराज आधुनिक भारत के श्रेष्ठतम संत-सदगुरू हैं। इस पावन अवसर पर बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर परिसर में पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ इस उत्सव को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान विवेक पटेल की ओर से हलवा-चने के भोग अर्पण के साथ हुई। इसके बाद अभिनव कटरु की ओर से हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। महंत पंडित सुशील पाठक समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैंची धाम स्थापना दिवस पर व्यापार मंडल ने श्रद्धालुओं को बांटा शरबत प्रसाद यह भी पढ़ें- कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र यह भी पढ़ें- जसपुर में बाबा नीब करौरी को याद कर प्रसा...