नैनीताल, जून 15 -- भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतार करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। पूरे क्षेत्र में जय नीब करौरी बाबा के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह पांच बजे बाबा को विशेष भोग अर्पित किए जाने के बाद मालपुए के प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। मंदिर परिसर में बनाए गए चार प्रसाद वितरण केंद्रों से दिनभर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद प्राप्त करने के लिए देर रात से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। यह भी पढ़ें- कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र स्थापना दिवस समारोह में देश के विभिन्न रा...