नैनीताल, मई 18 -- गरमपानी। कैंची धाम रूट डायवर्जन पर व्यापारियों में नाराजगी बनी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जलाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंची धाम क्षेत्र में लागू किए जा रहे रूट डायवर्जन के विरोध में एसडीएम मोनिका से मुलाकात कर समस्याएं रखीं। साथ ही एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है।व्यापारियों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से लगातार किए जा रहे रूट डायवर्जन के कारण गरमपानी, खैरना और छड़ा बाजार का व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार यातायात सामान्य होने के बावजूद रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाता है, जिससे आम लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और अतिरिक्त किराया देना पड़ता है। साथ ही रूट डायवर्जनअत्यधिक जाम की स्थिति में ही लागू करने व यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को अतिरिक्त पुलिस तैनात करने की मांग की। जल्द समाधान न होने...