हल्द्वानी, मार्च 16 -- भवाली। अल्मोड़ा भवाली हाइवे में कैंची रातिघाट के बीच सोमवार पिकअप के ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, और स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक भूपाल सिंह रौतेला पुत्र भीम सिंह निवासी कमोली सुयालबाड़ी, के वाहन पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंच गया। वाहन में लदा सामान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ टीम और जैसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...