नैनीताल, मई 26 -- भवाली, संवाददाता। प्रसिद्ध कैंची धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी के दर्शन को धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पहाड़ का यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है।मंगलवार सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। अल्मोड़ा, बागेश्वर, कौसानी और गरुड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। कैंची मंदिर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर बिनोद कुमार ने बताया कि देर शाम तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आए। यह भी पढ़ें- कैंची धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ गर्मियों की छुट्टियों और आगामी 15 जून स्थापना दिवस को देखते हुए लगा...