नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, संवाददाता। आगामी पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। कैंची धाम, नैना देवी मंदिर समेत जिले के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया है।गुरुवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, अभिसूचना इकाई और थाना प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया कि पर्यटन सीजन के दौरान कैंची धाम, नैना देवी मंदिर और अन्य प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। भीड़ नियंत्रित करने को पुलिस बल की रणनीतिक तैनाती की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एसपी ने बम डिस्पोजल स्क्वाड को लगातार चेकिंग अभियान चल...