नैनीताल, जून 13 -- उत्तराखंड में कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को देखते हुए नैनीताल पुलिस की ओर से विशेष पाबंदियां लागू की गई हैं। 14 और 15 जून को धाम क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। वहीं, कैंची-भवाली रोड जीरो जोन रहेगी। यानी इस सड़क पर निजी और यात्री वाहनों का संचालन नहीं होगा। केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही इस मार्ग पर संचालन की अनुमति रहेगी। इसके अलावा भवाली से कैंचीधाम तक, भवाली से भीमताल तक और भवाली से नैनीताल तक सड़क किनारे स्टॉल और फूड वैन लगाने समेत भंडारे के आयोजन पर भी रोक रहेगी। निजी एंबुलेंस की भी चेकिंग की जाएगी, ताकि कोई निजी वाहन का दुरुपयोग न कर पाए। संबंधित वाहन चालक से दस्तावेज, अनुमति पत्र, मेडिकल उपकरण समेत अन्य सत्यापन संबंधी दस्तावेज भी जांच जाएंगे। धाम क्षेत्र में ड्रोन संचालन के लिए पहले ही ...