नैनीताल, जून 8 -- नैनीताल, संवाददाता। कैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन भवाली-सेनिटोरियम -रातीघाट बाईपास मार्ग का सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।रातीघाट में अल्मोड़ा हाईवे से बाईपास मार्ग को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन वैली ब्रिज का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसे अगले तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 1650 करोड़ के देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी, 35 मिनट में पूरा सफर इसके बाद परीक्षण कर मार्ग को ...