नैनीताल, मार्च 12 -- नैनीताल। बॉलीवुड गायक विशाल मिश्रा गुरुवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। गायक ने धाम क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित एवं सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण मिलता है। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीत 'संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं....' की कुछ पंक्तियां गाकर किया पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा कर श्रद्धालुओं से कैंची धाम आने की अपील की। बताया कि नैनीताल की वादियों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...