नैनीताल, मई 23 -- भवाली, संवाददाता। शनिवार को कैंची धाम में दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों से करीब 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से देर शाम तक पूरा क्षेत्र नीब करौरी बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। सैलानियों के वाहन सेनिटोरियम और भीमताल पार्किंग में खड़े करवाकर उन्हें शटल सेवा से मंदिर भेजा गया। प्रबंधक प्रदीप साह और सिक्योरिटी सुपरवाइजर बिनोद कुमार के अनुसार, पुलिस की मुस्तैदी से सुचारू यातायात के बीच सभी भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ शांतिपूर्ण दर्शन किए। यह भी पढ़ें- वीकेंड पर कैंची धाम-भवाली-भीमताल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...