नैनीताल, जून 14 -- कैंची धाम का स्थापना दिवस 15 जून को मनाया जाएगा। रविवार और सोमवार को भवाली से कैंची धाम तक 'जीर जोन' रहेगा। इन दो दिनों में सिर्फ आपातकालीन वाहन और अधिकृत शटल बसें ही इस रूट पर चल सकेंगी। सभी टैक्सी बाइकों और अन्य तरह के दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। प्लान के तहत भारी माल वाहक वाहनों का संचालन रविवार तड़के से 16 जून की रात्रि 11 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। राशन, फल, सब्जी और अन्य आवश्यक सेवा वाहन भी रविवार सुबह 6 बजे से 16 जून की रात्रि 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। यह भी पढ़ें- गुप्तेश्वर मंदिर के महंत की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; जांच जारीरविवार दोपहर 2 बजे से 16 जून की दोपहर 12 बजे तक केमू, रोडवेज की जिन बसों को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ओर जाना होगा, वो रविवार दोपहर 2 बजे से 16...