कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने हल्द्वानी में जरूरतमंदों को बांटी खाद्य सामग्री
नैनीताल, जून 30 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट की ओर से हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों और संस्थानों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट द्वारा आटा, सरसों का तेल, चीनी, चना, घी, गुड़, चायपत्ती, नमक और चावल सहित आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।ट्रस्ट ने शहर के हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित विरासत वृद्ध आश्रम, कुष्ठ आश्रम राजपुरा, धरोहर हल्द्वानी, मोतीनगर हल्द्वानी, सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय रेलवे बाजार और कपिलाश्रमी पालीकोठी में सामग्री वितरित की। इस दौरान कुल 3250 किलो आटा, 660 किलो सरसों का तेल, 1100 किलो चीनी, 1140 किलो चना, 435 किलो घी, 210 किलो गुड़, 14 किलो चायपत्ती, 140 किलो नमक और 350 किलो चावल वितरित किया गया। सामग्री वितरण से वृद्धजनों, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिली। ट्रस्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.