हल्द्वानी, मार्च 12 -- नैनीताल। गायक विशाल मिश्रा ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर नींब करौरी बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान विशाल ने कहा कि धाम तक आने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने लोकप्रिय गीत संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं.... की कुछ भी गाईं।विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...