नैनीताल, नवम्बर 14 -- वीकेंड पर शनिवार और रविवार को कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों के साथ ही पीली नंबर प्लेट वाले दोपहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं भारी वाहनों, बसों और चौपहिया वाहनों के लिए भी अलग-अलग समय पर डायवर्जन लागू होगा। यातायात प्लान के अनुसार, दोनों दिन तड़के तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोका जाएगा। वहीं, बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा-धनाचूली-धारी-खुटानी बैंड-भीमताल मार्ग से होकर गुजरेंगे। जबकि हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी जिलों की ओर जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से भीमताल, धारी और धनाचूली बैंड होते हुए जाएंगे। काठग...