नैनीताल, जून 25 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम क्षेत्र में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कैंची धाम दर्शन के लिए आए एक बुजुर्ग के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया, जिससे उनका पैर टूट गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अयोध्या निवासी 65 वर्षीय गल्लन प्रसाद पुत्र राम खिलावा अपने परिवार के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे। उन्होंने सेनिटोरियम के पास वाहन खड़ा कर शटल सेवा से मंदिर के दर्शन किए। वापस लौटते समय एक अज्ञात कार ने उनके पैर को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। यह भी पढ़ें- कैंची धाम दर्शन को आए बुजुर्ग के पैर पर चढ़ाई कार, फ्रैक्चर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल बंशीलाल कोहली ने घायल बुजुर्ग को अपनी स्कूटी से सामुदायिक स्वास्थ्य के...