नैनीताल, अप्रैल 2 -- भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में चौकी प्रभारी की तैनाती की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधान सीमा ने ने कहा कि पिछले तीन महीने से चौकी में प्रभारी नहीं है। चंद पुलिस फोर्स से कैंची धाम चौकी चल रही है। धाम में नींब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए 20 हजार से अधिक लोग रोजाना आते हैं। तीन पुलिस कर्मियों को भीड़ संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि हर दिन स्कूल के बच्चे जाम में फंस रहे हैं। अब क्षेत्र में चोरियों के मामले भी सामने आने लगे हैं। पूर्व में भी अधिकारियों को समस्या बताई गई थी, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया।ग्राम प्रधान सीमा ने कहा कि यदि जल्द चौकी प्रभारी की तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...