लखीमपुरखीरी, जून 16 -- सोमवार को उत्तराखंड के कैंची धाम मंदिर का 62वां स्थापना दिवस श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने रकेहटी में अनिल पीसीओ के पास भंडारा किया। आयोजकों ने बाबा नीबकरौरी के चित्र का पूजन व आरती करके भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में आने-जाने वालों को कढ़ी-चावल और चने का प्रसाद बांटा गया। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण का सिलसिला शाम तक चला। आयोजक आशू गुप्ता आदि ने बताया कि 15 जून 1964 को कैंची धाम मंदिर की स्थापना हुई थी। इस दिन मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। भंडारे में रवि गुप्ता, आशू गुप्ता, शानू, राज, अनमोल राजा, यश गुप्ता, शिवांग, श्यामू, अनिल और युवराज आदि तमाम सेवादारों व श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- बाबा नीब करौली के अनुयायियों ने किया भंडारा यह भी पढ़ें- क...