हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- भवाली। कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में कान के नीचे गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आनंद सिंह (38) पुत्र लोक सिंह निवासी पानकटारा सिमलखा बेतालघाट, कैंची धाम के पास किरौला रेस्टोरेंट में काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12.30 बजे किसी से फोन में बात करने के बाद आनंद रेस्टोरेंट के एक कमरे में रुका था| कमरे से गोली चलने की आवाज आई।मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त के बाद कमरे को सील किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि अन्य कर्मियों से पूछताछ की जा रही है।जानकारी मिली है कि देर रात सभी कर्मचारियों ने एकसाथ खाना खाया। जिसके बाद सभी वहां से चले गए थे। आनंद रात को कई बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.