नैनीताल, जून 21 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम के समीप रविवार को एक टूरिस्ट बस खराब होने से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते कैंची धाम से निगलाट तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री घंटों परेशान रहे। यह भी पढ़ें- नैनीताल में वीकेंड मनाने पहुंचे 15 हजार से अधिक सैलानीबस खराब होने से यात्रियों को दिक्कत बस खराब होने के कारण पहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित शटल सेवा के वाहन भी जाम में फंसे रहे। इस दौरान वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। यात्रियों ने मांग की कि कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ऐसे स्थानों पर त्वरित सहायता व्यवस्था को और मजबूत किया जाए,...