नैनीताल, अप्रैल 21 -- भवाली, संवाददाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा मंगलवार को कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने नीब करौरी महाराज के पटशिला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।रिनिकी भुइयां सरमा ने करीब एक घंटे का समय मंदिर परिसर बिताने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह (भय्यू) ने उनका स्वागत किया। रिनिकी भुइयां सरमा ने मंदिर की दैनिक दिनचर्या और व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। प्रबंधक ने उन्हें बाबा की कथाओं व लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की। इस मौके पर पंकज निगल्टिया, अनिल साह, महेंद्र सिंह समेत कैंची धाम तहसील प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.