नैनीताल, अप्रैल 29 -- भवाली। कैंची धाम हनुमान मंदिर आश्रम ट्रस्ट ने इस वर्ष अलग-अलग विद्यालयों में पठन-पाठन सामग्री वितरित की। इस सराहनीय पहल को देखते हुए विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व अभिभावकों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। साथ ही ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष गरीब एवं मेधावी विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी प्रशंसा की। ट्रस्ट सदस्यों एवं मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह भैय्यू ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षण संस्थानों को इसी प्रकार सहयोग जारी रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...