मेरठ, जून 28 -- विकास भवन में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में शनिवार को उद्यमियों ने डीएम डॉ. वीके सिंह के सामने विभिन्न मुद्दे एवं समस्याएं उठाईं। लोहिया नगर में कैंची कलस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की। उद्यमियों ने स्पोर्ट्स कॉपलेक्स तक नाले की फेसिंग वाल के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। संचालन सहायक आयुक्त उद्योग मोहित कुमार ने किया। डीएम ने लोहियानगर में कैंची कलस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग पर मेरठ विकास प्राधिकरण एवं पुलिस अफसरों को निर्देश दिए। मेवला फ्लाईओवर की सड़क निर्माण के लिए सहायक अभियंता नगर निगम ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया है। यह भी पढ़ें- कैंची कलस्टर में पुलिस चौकी, औद्योगिक क्षेत्रों में नालों-सड़क का हो निर्माण सहायक अभियंता द्वारा नाले की फेसिंग वाल के मरम्मत कार्य...