कैंचीधाम में उमड़ी भीड़, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर दो किमी लंबा जाम
नैनीताल, मई 28 -- भवाली, संवाददाता। कैंचीधाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके चलते भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।सुबह से ही कैंचीधाम पहुंचने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जाम के चलते वाहन घंटों रेंगते रहे और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेनिटोरियम से शटल से श्रद्धालुओं को धाम भेजा गया। भीड़ अधिक होने के कारण कई श्रद्धालु अपने वाहन बीच रास्ते में छोड़ पैदल ही बाबा नीब करौरी के दर्शन को पहुंचे। अल्मोड़ा जा रहे पंकज जोशी, तनुजा भट्ट और निर्मला जोशी ने कहा कि कैंचीधाम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए जल्द बाईपास का निर्माण होना चाहिए, जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- प्रतिबंध के बावजूद कैंची पहुंची टैक्सी स्कूटियां, दिनभर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.