शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- शाहजहांपुर। कैंचीधाम नीब करौरी बाबा के दर्शन के लिए बाइक से जा रहे मामा-भांजे को शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-30 पर डबल डेकर बस ने कुचल दिया। हादसे में सोमेश शुक्ला (24) और उनके मामा मोहित अवस्थी (23) की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे तिलहर क्षेत्र के ग्राम भेदपुर के पास एनएच-30 पर अयोध्या से हरिद्वार जा रही प्राइवेट बस और शाहजहांपुर से हल्द्वानी जा रही टीवीएस रोनिन बाइक की टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मोर के सामने आने से बाइक अनियंत्रित, देवरानी-जेठानी घायल बाइक पर सोमेश शुक्ला पुत्र प्रवीण शुक्ला निवासी कनेंग, थाना रामचंद्र मिशन, शाहज...