बोकारो, अप्रैल 15 -- चास प्रतिनिधि। के एम मेमोरियल हॉस्पिटल में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरुकता व मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के सभी कर्मियों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव व आग से बचाव के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर, कड़ाही में लगी आग तथा शॉर्ट सर्किट से उत्पन्न आग को बुझाने के विशेष उपायों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों व भवन में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा संसाधनों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ विकास कुमार पांडेय ने फायर ऑफिसर व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते है बल्कि कर्मचारियों में जागरूकता भी बढ़ाते है। यह भी पढ़ें- अग्नि...