पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोढा केहुनियां मोड़ के समीप शुक्रवार के दिन में दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, हालांकि वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। हादसे में दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। उपस्थित लोगों के अनुसार छत्तीसगढ़ की ओर से मेदिनीनगर जा रही एक कार तथा मेदिनीनगर से रामगढ़ की ओर जा रही बारातियों से भरी सवारी गाड़ी केहुनियां मोड़ पर आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सवारी वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों वाहन को जब्त करते हुए चैनपुर थाना में लगा दिया गया है। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है सभी यात्री सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.