सासाराम, अप्रैल 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीएनएसयू में आयोजित दो दिवसीय आईबीएम 2026 टेक्नोवेट 2.0 में बुधवार को कृषि विज्ञान संस्थान की केस स्टडी प्रस्तुत करने में कुदसिया खानम विजेता बनी। बताया जाता है कि दो दिवसीय कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, समूह चर्चा, एआई हैकाथॉन, भारत के लिए निर्माण व प्रकरण अध्ययन प्रस्तुति जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान संस्थान की केस स्टडी प्रस्तुति में कुदसिया खानम पहला स्थान पर रहीं। सौरभ तिवारी उपविजेता रहे। एआई हैकाथॉन में अनुप कुमार, गोलू कुशवाहा, तेज प्रताप, समूह चर्चा में आशीष कुमार, वाद-विवाद में सुहानी कुमारी व अंकित कुमार, विधि संकाय प्रतियोगिता में आदि...