आदित्यपुर, मार्च 30 -- गम्हरिया, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में केस स्टडी पर संगोष्ठी हुई। इसका उद्घाटन प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि केस स्टडी की समुचित जानकारी के बगैर नवाचार आधारित शिक्षण विधि संभव नहीं है। उसके लिए शिक्षकों को जानकारी हासिल करना आवश्यक है। प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षकों को केस स्टडी की समुचित जानकारी हासिल करना है। शिक्षक नवाचार का प्रयोग प्रतिदिन करते हैं, पर उसके दस्ताववेज को सही नहीं कर पाते हैं। इससे नवाचार आधारित शिक्षण विधि सभी शिक्षकों तक नहीं पहुंच पाती है। इस अवसर पर नीमडीह मध्य विद्यालय, तिल्ला के सहायक शिक्षक देवेंद्र नाथ मुदी समेत जिले के दो दर्जन शिक्षकों ने नवाचार आधारित केस स्टडी प्रस्तुत किया। का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.