देवघर, दिसम्बर 27 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा में जानलेवा हमला मामले में नया मोड़ आ गया है। केस से कुछ आरोपियों का नाम हटाए जाने के बाद वादी अमन कुमार ने एक बार फिर एसडीपीओ से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन के आधार पर एसडीपीओ ने मामले की दोबारा जांच कराने की बात कही है। बताया जाता है कि घोरमारा निवासी अमन कुमार, पिता नरसिंह मंडल ने पूर्व में थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 29 जुलाई 2025 की रात करीब 11:30 बजे दुकान में पेड़ा बेच रहा था। उसी दौरान गांव के ही कुछ लोग हरवे-हथियार से लैस होकर दुकान पहुंचे और गाली-ग्लौज शुरू कर दी। विरोध करने पर गड़ासा से हमला कर दिया। बचाव में आने पर पिता के साथ भी मारपीट की गई, वहीं दुकान से 20 हजार रुपये निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया था। प्राथमिकी की जांच के दौरान कुछ आरोपियों के ...