नोएडा, फरवरी 14 -- नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के रसूलपुर नवादा गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे पर केस वापस ने लेने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-62 स्थित रसूलपुर नवादा गांव निवासी आनंद कुमार ने पुलिस को बताया कि आकाश और उनकी मां कुंता आए दिन गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे। उनके खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत शिकायती पत्र उच्च अधिकारियों को देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एक केस न्यायालय में विचाराधीन है। इसे लेकर आकाश और कुंता ने उन्हें रास्ते रोका और गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...